Follow us
Header
By Admin
General

मेघ स्थली भामाशाह सम्मान समारोह- 2026

बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव  अम्बेडकर सहाब का 70वां महापरिनिर्वाण दिवस 6 दिसंबर 2026 (रविवार) को मनाया जायेगा ।


६ दिसम्बर का दिन भारतीय संविधान के निर्माता / शिल्पकार के  द्वारा गरीब,पिड़ित,शोषित ,पिछड़ों ,महिलाओं व मज़दूरों के  उत्थान समानता ,भाईचारे ,सामाजिक, आर्थिक और संवैधानिक योगदान  के उपलक्ष में उन्हें श्रद्धांजलि  अर्पित करने के लिए मनाया जाता है।

इस अवसर पर 
अखिल भारतीय कबीर मठ सदगुरु कबीर आश्रम सेवा संस्थान बड़ी खाटू 
नागौर द्वारा 
मेघ स्थली   में भामाशाह सम्मान समारोह का आयोजन  नागौर मुख्यालय पर किया जाना प्रस्तावित हे ।

अतः मेघस्थली  की भूमि क्रय करने ,छात्रावास निर्माण एवं अन्य विकास कार्यों , वृक्षारोपण ,पर्यावरण संरक्षण ,साफ़ सफ़ाई,देख रेख ,चुनाव कार्यों में भूमिका निभाने /सहयोग देने वाले महानुभावों का  चयन किया जायेगा ।

 चूँकि संस्थान के पास सहयोग राशी प्राप्ति की रसीद इत्यादि उपलब्ध नहीं होने से आप  सहयोगकर्ताओं से अनुरोध रहेगा कि आप संस्थान की वेबसाइट www.abkm.org.in  पर अपना रजिस्ट्रेशन  करावें रजिस्ट्रेसन में सहयोग राशी की रसीद व संस्थान में किये गये सहयोग का विवरण अंकित किया जाना अनिवार्य हे । ताकि आगे की कारवाई को गति  प्रदान की जा सके ।

 

उपरोक्त सम्मान समारोह अखिल भारतीय कबीर मठ सदगुरु कबीर आश्रम सेवा संस्थान  बड़ी ख़ाटु द्वारा  सम्पादित किया जायेगा ।

स्थान - मेघ स्थली  मेघवाल समाज छात्रावास , मेघवाल समाज विकास समिति,  डेह रोड़ ,जिला नागौर (राजस्थान )

आयोजक 
अखिल भारतीय कबीर मठ सदगुरु कबीर आश्रम सेवा संस्थान बड़ी खाटू नागौर राजस्थान


सम्पर्क सूत्र 
9983461251,
99287 54271,
94144 15047,
96644 30630, 78782 48365,
95717 41649
(समाज के वरिष्ठ प्रबुद्धजनो से कोई बात पुछ सकते हैं)

आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ें — अखिल भारतीय कबीर मठ द्वारा सम्मानित होकर अपने जीवन यात्रा को गौरवान्वित करें।

एक नेक पहल

आपका छोटा सा योगदान
किसी ज़रूरतमंद की ज़िंदगी बदल सकता है

अभी दान करें